ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने किया सनसनीखेज खुलासा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने किया सनसनीखेज खुलासा


पोर्नोग्राफी पर पोप फ्रांसिस ने किया बड़ा खुलाशा, नन और प्रीस्ट भी मोबाइल पर देखते हैं पोर्न, कहा- इससे दिल में शैतानियत बसने लगती है।



पोप फ्रांसिस ने कहा कि एक साफ दिल जिसमें जीसस रहते हों, वो कभी पोर्न नहीं देखेगा। पोप फ्रांसिस ने वहां मौजूद लोगों को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की सभी चीजें फोन से डिलीट कर दीजिए। जिससे तुम्हारे हाथ में प्रलोभन का जरिया ही ना रहे।



पोप फ्रांसिस ने कहा पॉर्न ने बीमारी के रूप में ननों और पादरियों को गिरफ्त में ले लिया है।



पॉर्न को लेकर ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा यह हमारी आत्मा को कमजोर कर रहा है।



पोप फ्रांसिस ने कहा पॉर्न ने बीमारी के रूप में ननों और पादरियों को गिरफ्त में ले लिया है।


वेटिकन सिटी|सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पोप फ्रांसिस ने पॉर्न के मामले पर कहा है, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यह हमारी आत्मा को कमजोर कर रहा है, शैतान वहां से भी आ रहा है।ऑनलाइन पॉर्न को लेकर ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अहम खुलासे किए हैं, उन्होंने वेटिकन सिटी में कहा है कि पादरी और नन भी ऑनलाइन पॉर्न देखते हैं। 


पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह सिर्फ चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की ही बात नहीं कर रहे, बल्कि वह सामान्य पॉर्नोग्राफी की भी बात कर रहे हैं. पोप फ्रांसिस ने इस दौरान पादरियों और ननों से अपने मोबाइल से ऐसी पॉर्न वेबसाइट के लिंक और ऐप डिलीट करने की भी अपील की है।उन्होंने कहा, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यह हमारी आत्मा को कमजोर कर रहा है, शैतान वहां से भी आ रहा है. यह हमारे नरम दिल को कमजोर कर रहा है. पोप फ्रांसिस ने इस दौरान डिजिटल दुनिया के बेहतर इस्तेमाल पर भी बात की है. पोप ने कहा कि लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कम ही समय बिताएं


पॉर्न ने बीमारी के रूप में ननों और पादरियों को गिरफ्त में लिया


पोप फ्रांसिस ने कहा कि पॉर्नोग्राफी ने एक बीमारी के रूप में ननों और पादरियों को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है, इसी के जरिये शैतान हम लोगों के जीवन में घुस रहा है. उन्होंने कहा कि जब वह 30 साल पहले बिशप बने थे तो उन्हें एक मोबाइल फोन दिया गया था. उस समय वो एक जूते जितना बड़ा था. उस दौरान उन्होंने सिर्फ अपनी बहन को एक कॉल की थी और फिर उसे वापस कर दिया था. उन्होंने कहा कि वह कोई मोबाइल नहीं इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उन्होंने दूसरे लोगों से मोबाइल का ईमानदारी के साथ इस्तेमाल सुनिश्चित करने की अपील की है।