जबलपुर 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई



जबलपुर | 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आज भावभीनी विदाई दी गई,आज दिनॉक 30-11-2022 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर थाना पनागर में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  ब्रम्हदत्त दुबे,एवं थाना यातायात में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  शिवेश सिंह बघेल  एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी ।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 37 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई।


जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।