62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई





जबलपुर | 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों को आज भावभीनी विदाई दी गई, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया की आज दिनॉक 31-1-2023 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सहायक उप निरीक्षक श्री हीरा सिंह मरकाम पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री धरमलाल आर्मा पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री लालमन वर्मा थाना सिविल लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मारकण्डेय प्रसाद थाना अधारताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम दुबे क्राईम ब्रांच, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह यादव पुलिस लाईन को  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


 उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह ने कहा कि आप सभी ने 37 से 40 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें,  अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।