VIDEO : तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली देखें वीडियो - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

VIDEO : तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली देखें वीडियो

भोपाल के बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली



MP-भोपाल | मध्यप्रदेश के जिला भोपाल में बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसी जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली यह मछली अमेरिका में पाई जाती है। अब इसे लेकर यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर यह मछली आई कहां से एक्सपर्ट को आशंका है कि यह मछली बड़े तालाब का ईको-सिस्टम खराब कर सकती है। वन-विभाग की टीम कई तरीके से इस मछली की जानकारी जुटा रही है। जिला प्रशासन उस शख्स का लाइसेंस जांच रहा है, जिसने इस मछली को पकड़ने का दावा किया है। इस मछली की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। आपको बता दें की यह मछली इंसानों पर भी हमला करने से नहीं चूकती।




भोपाल के बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली खतरनाक अमेरिकन मछली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बड़ी झील में अजब-गजब मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मछली भोपाल के एक युवक को मिली है। मगरमच्छ जैसे जबड़े वाली इस मछली का वजन करीब ढाई किलो है और इसकी लंबाई डेढ़ फीट है। राजधानी में पहली बार किसी को तरह की मछली मिली है। मगरमच्छ जैसी दिखने वाली इस मछली का नाम एलिगेटर गार है। विज्ञान की भाषा में इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहा जाता है।


बड़े तालाब के ईको-सिस्टम को खतरा



एक्सपर्ट ने बताया कि एलिगेटर गार फिश इंसानों के लिए खतरा है। बड़े तालाब में मिली मछली की लंबाई करीब डेढ़ फीट है। जबकि, यह 12 फीट तक लंबी हो सकती है। वन विभाग के जानकारों के मुताबिक, यह मछली पहली बार मिली है। यह मांसाहारी होती है। अब वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली एलीगेटर गार भोपाल के बड़े तालाब तक कैसे पहुंची। क्या इनकी संख्या ज्यादा हो सकती है। और, अगर ऐसा हुआ तो यह मांसाहारी मछली भोपाल के बड़े तालाब के ईको-सिस्टम के लिए खतरा हो सकती है। यह दूसरी प्रजाति की मछलियों को खत्म कर सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस मछली की उम्र 18 से 20 साल तक होती है।


       दूसरे देशों में यह 12 फीट लंबी होती है।




डिस्कवरी चैनल देखने के शौकीन अनस ने बताया कि उन्होंने इस तरह की मछलियां डिस्कवरी चैनल पर देखी हैं। जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि यह एक समुद्री मछली है, जो अक्सर अमेरिकी देशों में पाई जाती है। इसे एलीगेटर गार कहा जाता है। बड़े तालाब में मिली मछली की लंबाई हालांकि डेढ़ फीट ही है, लेकिन दूसरे देशों में यह 12 फीट तक की होती है।अनस खान ने कहा कि मंगलवार को हमने यह मछली पकड़ी है। यह देखने में बहुत डरावनी है। इसके दांत देखकर ही आप डर जाएंगे। मुझे पहले तो यह लगा कि यह मगरमच्छ का बच्चा तो नहीं है। फिर मैंने गौर से देखा तो आगे से मगरमच्छ और पीछे से मछली की तरह दिख रही थी। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद मेरे पास लोगों के फोन आने लगे।