शिवराज सरकार ने महिला सिपाही को दी लिंग परिवर्तन की अनुमति, अब दीपिका बनेगी 'दीपक' - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

शिवराज सरकार ने महिला सिपाही को दी लिंग परिवर्तन की अनुमति, अब दीपिका बनेगी 'दीपक'

Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को राज्य सरकार ने लिंग परिवर्तन प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति मिल गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने मीडिया को बताया कि रतलाम जिले में तैनात दीपिका कोठारी लिंग परिवर्तन की अनुमति पाने वाली राज्य की दूसरी महिला कांस्टेबल बन गईं है।





MP - भोपाल | मध्यप्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है.पुलिस विभाग की एक महिला कांस्टेबल ने अपना लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति मांगी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस मामले में राज्य की शिवराज सरकार ने उस महिला की मांग के आधार पर लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दे दी है. राज्य के पुलिस विभाग से पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. तब भी सरकार ने महिला पुलिस कर्मचारी को जेंडर चेंज कराने की अनुमति दे दी थी।


महिला आरक्षक ने निवाड़ी की महिला आरक्षक आरती यादव का उदाहरण देते हुए पुलिस मुख्यालय से अनुमति प्रदान किए जाने हेतु आवेदन किया, महिला आरक्षक दीपिका ने यह भी बताया कि पूर्व में आरती ने जेंडर परिवर्तन की अनुमति मांगी थी, जिसे पुलिस मुख्यालय ने अनुमती प्रदान कर दी।




रतलाम में महिला आरक्षक दीपिका कोठारी को बचपन से ही जेंडर संबंधी समस्या थी. इसी के चलते उनके द्वारा चिकित्सकों से उपचार भी करवाया गया, दिल्ली के चिकित्सक ने पहले आरक्षक दीपिका कोठारी को लिंग परिवर्तन करने की सलाह दी. इसके बाद दीपिका ने पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगी,महिला आरक्षक ने निवाड़ी की महिला आरक्षक आरती यादव का उदाहरण देते हुए पुलिस मुख्यालय से अनुमति प्रदान किए जाने हेतु आवेदन किया, महिला आरक्षक दीपिका ने यह भी बताया कि पूर्व में आरती ने जेंडर परिवर्तन की अनुमति मांगी थी, जिसे पुलिस मुख्यालय ने अनुमती प्रदान कर दी. इसी के आधार पर उसे भी अनुमति दी जाए. पुलिस मुख्यालय से पत्र प्राप्त हो गया है दीपिका को भी अनुमति दे दी गई है. हालांकि, यह भी शर्त रखी गई है कि दीपिका को लिंग परिवर्तन के बाद महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी। 


जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है दीपिका


जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिंग के विपरीत व्यवहार या स्वभाव अपनाया जाता है. अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो लड़का लड़की की तरह व्यवहार करता है जबकि लड़की की तरह. किसी बीमारी से दीपिका कोठारी भी ग्रसित थी,वह अपने जेंडर के विपरीत व्यवहार करती थी यही वजह रही की चिकित्सा को जेंडर परिवर्तन की सलाह दी. जेंडर परिवर्तन के बाद दीपिका का नाम भी परिवर्तित हो जाएगा।