MP Elections 2023: BJP ने जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची,जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अंचल सोनकर बरगी विधानसभा क्षेत्र से नीरज सिंह : भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और मध्य से ध्रुव नारायण ठोकेंगे ताल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP Elections 2023: BJP ने जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची,जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अंचल सोनकर बरगी विधानसभा क्षेत्र से नीरज सिंह : भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और मध्य से ध्रुव नारायण ठोकेंगे ताल



MP - भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के नाम नहीं हैं। इसमें अधिकांश उन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जहां भाजपा की स्थिति कमजोर है।बता दें कि दिल्ली में कल  16 अगस्त को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत CEC के मेंबर्स शामिल हुए थे। इसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि कुछ कमजोर सीटों पर प्रत्याशियों की एक-दो दिनों में घोषणा कर दी जाएगी। इसके अगले ही दिन प्रदेश के 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई।


खास बात ये है कि ये 39 ऐसे सीट हैं जहां बीजेपी के विधायक नहीं हैं। पथरिया छोड़कर लगभग सीटों पर विधायक कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अंचल सोनकर व बरगी विधानसभा क्षेत्र से नीरज सिंह के नाम तय किए है,भोपाल उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस के आरिफ अकील विधायक हैं। वहीं, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सहला मसूद मर्डर केस में नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने ध्रुव नारायण सिंह से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब 12 साल बाद पार्टी ने उन्हें फिर चुनावी मैदान में उतारा है। भोपाल मध्य से वर्तमान में आरिफ मसूद विधायक हैं।


किस सीट पर कौन उम्मीदवार?




सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत


सुमावली- अदल सिंह कंसाना


गोहद (अजा)- लाल सिंह आर्य


पिछोर- प्रीतम लोधी


चाचौड़ा- प्रियंका मीणा


चंदेरी- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी 


बंडा- वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार


महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह


छतरपुर- ललिता यादव


पथरिया- लखन पटेल


गुन्नौर (अजा) - राजेश कुमार वर्मा


चित्रकूट- सुरेंद्र सिंह गहरवार


पुष्पराजगढ़ (अजजा) - हीरासिंह श्याम


बड़वारा (अजजा)- धीरेंद्र सिंह


बरगी- नीरज ठाकुर


जबलपुर पूर्व (अजा)- अंचल सोनकर




शाहपुरा (अजजा)- ओमप्रकाश धुर्वे


बिछिया (अजजा)- विजय आनंद मरावी


बैहर (अजजा)- भगत सिंह नेताम


लांजी- राजकुमार कराये


बरघाट (अजजा)- कमल मस्कोले


गोटेगाँव (अजा)- महेंद्र नागेश


सौसर- नानाभाऊ मोहोड


पांढुर्णा (अजजा) - प्रकाश उइके


मुल्ताई- चन्द्रशेखर देशमुख 


भैंसदेही (अजजा)- महेंद्र सिंह चौहान


भोपाल उत्तर- आलोक शर्मा


भोपाल मध्य- ध्रुव नारायण सिंह


सोनकच्छ (अजा)- राजेश सोनकर


महेश्वर (अजा)- राजकुमार मेव


कसरावद- आत्माराम पटेल


अलीराजपुर (अजजा)- नागर सिंह चौहान


झाबुआ (अजजा)- भानू भूरिया