करोड़ों की टैक्स चोरी की मिली शिकायत पर सुबह-सुबह इंकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजुल बिल्डर के फर्मों पर मारा छापा। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

करोड़ों की टैक्स चोरी की मिली शिकायत पर सुबह-सुबह इंकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजुल बिल्डर के फर्मों पर मारा छापा।

सुबह होते ही टीम ने राजुल बिल्डर के ठिकानों पर छापा मार दिया। देर तक आईटी इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा कार्रवाई जारी थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायत पर की जा रही है।



MP- जबलपुर| करोड़ों की टैक्स चोरी की मिल रही शिकायत पर  पर सुबह-सुबह इंकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजुल बिल्डर के फर्मों पर छापा मारा है,शहर में आज मंगलवार की सुबह-सुबह इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजुल बिल्डर के फर्मों पर रेड कर दी। इसके मालिक दिलीप मेहता के घर पर भी टीम ने दबिश दी। खास बात यह है कि आईटी इन्वेस्टिगेशन टीम हिंदी फिल्मों की तर्ज पर रेड करने पहुंची, टीम के काफिले में शामिल कुछ वाहन ऐसे थे जिसमें नर्मदा परिक्रमा का स्टीकर लगा हुआ था और भोपाल से टीम रात में ही पहुंच गई थी। सुबह होते ही टीम ने राजुल बिल्डर के ठिकानों पर छापा मार दिया। देर तक आईटी इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा कार्रवाई जारी थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायत पर की जा रही है।


करोड़ों की टैक्स चोरी की मिली शिकायत


बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से राजुल बिल्डर के फर्म में करोड़ों रूपयों के टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद प्रयोजित तरीके से भोपाल की टीम ने अपनी पहचान छुपाते हुए राजुल बिल्डर के घर और फर्म-ऑफिसों पर छापा मार। इस कार्रवाई के दौरान राजुल बिल्डर के मालिक और कर्मचारी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।


फर्म सीईओ से पूछताछ, दो कर्मचारियों को उठाया


बताया जा रहा है कि आईटी इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजुल बिल्डर के कुछ कर्मचारियों से अलग पूछताछ कर रही है। वहीं राजुल फर्म के सीईओ से भी टीम लगातार पूछताछ कर रही है इधर दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अलग से उठाया गया है। जिसमें एक बड़ा अधिकारी मुन्ना मिश्रा जो कि डीमार्ट राजुल पैराडाइज निवासी है इनसे भी पूछताछ जारी है जिसके पास से टैक्स चोरी के अहम दस्तावेज मिल सकते हैं।