BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की दूसरी सूची, इस बार भी 39 नामों में कई चौंकाने वाले नाम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

BJP ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की दूसरी सूची, इस बार भी 39 नामों में कई चौंकाने वाले नाम


MP - भोपाल
|मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 39 नाम हैं। इंदौर की एक नंबर सीट से कैलाश विजयवर्गीय का नाम चौंकाने वाला है। वहीं देपालपुर से मनोज पटेल, छिंदवाड़ा से बंटी साहू का नाम घोषित किया है।


सोमवार को जारी सूची में छह महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। बताया गया कि 13 सितंबर को हुई केंद्रीय समिति की बैठक के मंथन में ही ये नाम तय किए गए हैं।  शाम को लिस्ट देकर भाजपा ने एक बार फिर चौंका दिया है। इस सूची में कई बड़े नामों को मौका दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, रीती पाठक, उदय प्रताप सिंह जैसे सांसदों को टिकट दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी एक ब्रेक के बाद इस बार मैदान में लड़ेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से होना तय माना जा रहा है।