BREAKING NEWS: मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं बोले CM शिवराज देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

BREAKING NEWS: मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं बोले CM शिवराज देखिए





शिवराज का बड़ा एलान, मैहर को जिला बनाने के कार्रवाई शुरू करने के दिये निर्देश: मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं। CM👇




MP-भोपाल
|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विकास रथ: विकास किया है, विकास करेंगे को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। यह रथ जिलों में प्रदेश सरकार के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया। उन्होंने सतना जिले से अलग करके मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं।

मैहर को जिला बनाने से पहले 15 अगस्त के रोज रीवा से अलग होकर मऊगंज 53वें जिले के रूप में सामने आया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के पांढुरना को जिला बनाया जो प्रदेश का 54वां जिला हुआ. अब मैहर के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है ऐसे में ये 55वां जिला होगा. वहीं इससे पहले नागादा और पिछोर की घोषणा हो चुकी है. यानी प्रदेश में चुनाव से पहले कुल 57 जिले होंगे।


 
आइए जानते है MP में सभी 55 जिलों के नाम
                   
1. आगर मालवा 
2. अलीराजपुर  
3. अनूपपुर
4. अशोकनगर
5. बालाघाट 
6. बड़वानी  
7. बैतूल 
8. भिंड
9. भोपाल
10. बुरहानपुर 
11. छत्तरपुर
12. छिंदवाड़ा 
13. दमोह
14. दतिया 
15. देवास
16. धार 
17. डिंडौरी 
18. गुना 
19. ग्वालियर 
20. हरदा
21. इंदौर 
22. जबलपुर  
23. झाबुआ
24. कटनी 
25. खंडवा 
26. खरगौन 
27. मंडला 
28. मंदसौर 
29. मुरैना 
30. नर्मदापुरम 
31. नरसिंहपुर 
32. नीमच 
33. निवाड़ी
34. पन्ना 
35. रायसेन 
36. राजगढ़ 
37. रतलाम 
38. रीवा 
39. सागर 
40. सतना 
41. सीहोर
42. सिवनी
43. शहडोल 
44. शाजापुर 
45. श्योपुर 
46. शिवपुरी 
47. सीधी 
48. सिंगरौली 
49. टीकमगढ़ 
50. उज्जैन  
51. उमरिया 
52. विदिशा  
53. मउगंज
54. पंडुरना / पांढुरना 
55. मैहर


सांसद ने लिखा था पत्र

सांसद गणेश सिंह विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले दिनों 20 अगस्त 2023 को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मैहर को जिला बनाए जाने के लिए पत्र भी लिखा था।


मैहर विधायक ने कई बार की मांग

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी लगातार मैहर को जिला बनाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ भी कई बार बयान दिए हैं और आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। मैहर विधायक अलग विंध्य प्रदेश तक बनाने की मांग को लेकर अभियान भी छेड़े हुए हैं।


मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा लगातार मैहर को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखकर जिला बनाने की कर चुके है मांग। मैहर को जिला बनाने की मांग को लेकर अपने पार्टी के खिलाफ भी मुखर है विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी चुनावी सभाओं में मैहर को जिला बनाने की 2 बार की थी घोषणा। लेकिन 2018 में सरकार न बन सकने के कारण नही बन सका मैहर जिला। नारायण त्रिपाठी के आग्रह पर 2020 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने मैहर को जिला बनाने की कैबिनेट में मंजूरी दे दी थी लेकिन कमलनाथ की सरकार के गिर जाने के बाद कैबिनेट की मंजूरी भी अधूरी रह गई।