BJP ने जारी किया घोषणापत्र, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रो चलाने का किया वादा और भी बहुत कुछ देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

BJP ने जारी किया घोषणापत्र, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रो चलाने का किया वादा और भी बहुत कुछ देखिए


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल वादा करो और भूल जाओ की नीति पर काम करते हैं, लेकिन BJP में ऐसा नहीं है। पार्टी मॉनिटरिंग कर इसे लागू कराने का काम करती है। 👇👇👇👇




MP- भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले शनिवार को भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने इसका नाम संकल्प पत्र दिया है जिसमें जनता को लुभाने के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। इसमें कई योजना कांग्रेस की वचनपत्र से भी लिए गए हैं। कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया है। हालांकि, कांग्रेस इसके साथ ही छात्र छात्रओं को हर महीने 500 से 1500 रुपए तक देने का भी ऐलान कर चुकी है।

 

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पार्टी का संकल्प पत्र भोपाल में जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल वादा करो और भूल जाओ की नीति पर काम करते हैं, लेकिन BJP में ऐसा नहीं है। पार्टी मॉनिटरिंग कर इसे लागू कराने का काम करती है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की इस संकल्प पत्र को अक्षरश: जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा।


संकल्प पत्र के मुख्य वादे


● धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल और गेहूं का 2600 रुपए क्विंटल देने का ऐलान


● लाडली लक्ष्मियों को जन्म से 21 साल की उम्र तक देंगे दो लाख रुपए


● शासकीय स्कूलों में मिड डे मिल के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता


● ग्वालियर और जबलपुर में मेट्रो चलाएंगे।


● रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाएंगे।


● लाड़ली बहनों को पक्के मकान।


● हर ST ब्लॉक में मेडिकल कॉलेज।


● गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक मुफ्त शिक्षा।


● प्रत्येक परिवार में एक रोजगार अथवा स्वरोजगार


● गरीब कल्याण अन्न योजना में चावल-गेहूं-दाल के साथ सरसों तेल, शक्कर देंगे।


● विंध्य, नर्मदा, अटल प्रगति, बुंदेलखंड, मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे बनाएंगे।


● एमपी में बनाएंगे 13 सांस्कृतिक लोक।