मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना किला तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन शिवराज सरकार के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना किला तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन शिवराज सरकार के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए देखिए




MP - भोपाल |
मध्य प्रदेश की हॉट सीट दतिया से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं. कद्दावर नेता माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने पराजित किया है. इसी तरह शिववराज कैबिनेट के अन्य 12 मंत्री भी चुनाव जीतने में विफल रहे।मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना किला तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन शिवराज सरकार के 33 मंत्रियों में से 12 चुनाव हार गए. जबकि एक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव नहीं लड़ा था. वहीं, ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया गया था, हालांकि, बाकी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चुनाव हारे

1 - दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा

2 - हरदा से कमल पटेल

3 - बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया

4 - बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल

5 - अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया

6 - बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

7 - बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन

8 - ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह

9 - अमरपाटन से रामखेलावन पटेल

10 - पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे

11 - पोहरी से सुरेश धाकड़

12 - खरगापुर से राहुल सिंह लोधी



जानिए, आखिर कौन कैबिनेट मंत्री हारा और कौन जीता


दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा- हार

रहली से गोपाल भार्गव- जीते

सांवेर से तुलसीराम सिलावट- जीते 

हरसूद से विजय शाह- जीते 

मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा- जीते 

अनूपपुर से बिसाहूलाल साहू- जीते 

खुरई से भूपेंद्र सिंह- जीते  

मानपुर से कु. मीना सिंह मांडवे- जीतीं  

हरदा से कमल पटेल- हारे

सुरखी गोविंद सिंह राजपूत- जीते  

पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह- जीते 

नरेला से विश्वास सारंग- जीते 

सांची से प्रभुराम चौधरी- जीते 

बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया- हारे

ग्वालियर से प्रद्म्न सिंह तोमर- जीते 

बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल- हारे 

जावद से ओम प्रकाश सखलेचा- जीते  

महू से उषा ठाकुर- जीतीं 

अटेर अरविंद सिंह भदौरिया- हारे  

उज्जैन दक्षिण मोहन यादव- जीते 

सुवासरा से हरदीप सिंह डंग- जीते 

बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- हारे 

रीवा से राजेंद्र शुक्ला- जीते 

बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन- हारे

 

शिवराज सरकार के राज्यमंत्री 


ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह- हारे 

शाजापुर से इंदर सिंह परमार- जीते 

अमरपाटन से रामखेलावन पटेल- हारे

पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे- हारे

मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव- जीते

पोहरी से सुरेश धाकड़- हारे 

खरगापुर से राहुल सिंह लोधी- हारे