हमले में गई हेड कॉन्स्टेबल की जान : पुलिस टीम पर अंधाधुंध कर दी फायरिंग, एक प्रधान आरक्षक की मौत, 3 गिरफ्तार। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हमले में गई हेड कॉन्स्टेबल की जान : पुलिस टीम पर अंधाधुंध कर दी फायरिंग, एक प्रधान आरक्षक की मौत, 3 गिरफ्तार।

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में प्रधान आरक्षक को लगी गोली हुई मौत




फायरिंग में प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की हुई मौत


 

 

MP - सिवनी| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया... हथियारों से लैस बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



जानकारी के मुताबिक,डूंडा सिवनी थाना पुलिस गुरुवार रात करीब 10 बजे अलग-अलग अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। पुलिस टीम छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक अपराधी ने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर को लगी...  जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


वही हेड कांस्टेबल राकेश की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है फायरिंग करने वाला आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


राकेश ठाकुर के शहीद होते ही पुलिस महकमें व परिजनों में गहरा सदमा लगा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हमला करने वालों में दो लोग भिंड जिले के हैं। दो मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।


तीन साथियों को छुड़ाने के लिए चलाई गोली


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह रात में ही अस्पताल और मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधयों को पकड़ने के लिए टीम छिंदवाड़ा बाइपास गई थी। टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी भिंड का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों में भी एक भिंड का निवासी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।