रांची में पत्रकारों पर हमले की निंदा, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की तत्काल कार्रवाई की मांग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रांची में पत्रकारों पर हमले की निंदा, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की तत्काल कार्रवाई की मांग


रांची, 27 मई 2025:

रांची में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने प्रेस क्लब महासचिव अमरकांत के साथ दुर्व्यवहार और कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के वक्त पुलिस की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ हिंसक व्यवहार ने पत्रकार समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। IJA के महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पत्रकारों को सुरक्षा देने में विफल रहती है, तो राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

IJA के प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू ने कहा, “राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। यदि पत्रकार असुरक्षित हैं, तो लोकतंत्र कमजोर होता है।” जिला अध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह ने इस हमले को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया।

वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर इस घटना की निंदा की और सरकार से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।