बिना बुलाए झामुमो बिफरा, बोले- बिहार में हम चुनाव ज़रूर लड़ेंगे, मांगीं 16 सीटें - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

बिना बुलाए झामुमो बिफरा, बोले- बिहार में हम चुनाव ज़रूर लड़ेंगे, मांगीं 16 सीटें



पटना। INDIA गठबंधन की हालिया बैठक ने एक बार फिर सियासी समीकरणों को उलझा दिया है। झारखंड में सत्ताधारी झामुमो को बैठक में न्योता नहीं मिला, जिस पर पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “हम खुद्दार लोग हैं, बिना बुलाए जाएंगे नहीं। लेकिन बिहार में चुनाव ज़रूर लड़ेंगे।”

JMM ने सीधा आरजेडी पर सवाल उठाया—जब झारखंड में उनका एक विधायक था, तब भी उन्हें मंत्री पद दिया गया। अब गठबंधन धर्म क्यों भूला जा रहा है?

आरजेडी ने इसे सहज राजनीतिक प्रक्रिया बताया और कहा कि बिहार में झामुमो का संगठनात्मक आधार कमजोर है। “जो दल बिहार में सक्रिय हैं, उन्हें बुलाया गया, न कि हर इच्छुक को,” आरजेडी प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा।

बीजेपी इस अवसर को भुनाना नहीं भूली। पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा, “16 सीटें मांगने वालों को शायद एक भी न मिले।”