भावनगर में मानसून की दस्तक से तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन में 38 स्कूली बच्चों को बचाया गया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भावनगर में मानसून की दस्तक से तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन में 38 स्कूली बच्चों को बचाया गया



अहमदाबाद/भावनगर। गुजरात में मानसून की दस्तक के साथ ही भावनगर जिला जलप्रलय की चपेट में आ गया है। शिहोर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कों पर पानी भर गया, वाहन बह गए और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

महुवा के तलगाजर्दा गांव के पास एक स्कूल बस बारिश के पानी में फंस गई। चालक की सतर्कता से सभी 38 बच्चे पास के घर में सुरक्षित पहुंचाए गए। जलस्तर बढ़ने पर रेस्क्यू टीम और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को बचा लिया।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ और पूर्वी भारत में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन मुस्तैदी से स्थिति को संभालने में लगा हुआ है।