Ola ने लॉन्च किया Zero Commission मॉडल, अब ड्राइवर्स की इनकम होगी 100% पर्सनल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Ola ने लॉन्च किया Zero Commission मॉडल, अब ड्राइवर्स की इनकम होगी 100% पर्सनल



नई दिल्ली। Ola ने मंगलवार को भारतीय कैब एग्रीगेटर इंडस्ट्री को हिला देने वाला ऐलान किया है। कंपनी अब अपने प्लेटफॉर्म पर कार्यरत ड्राइवर्स से कोई कमीशन नहीं लेगी — यानी कि ड्राइवर अब 100% किराया खुद रख सकेंगे।

इस ज़ीरो कमीशन मॉडल को पूरे भारत में रोलआउट कर दिया गया है और यह ऑटो, बाइक और टैक्सी — सभी कैटेगरीज पर लागू होता है। अब ड्राइवर्स को सवारी की संख्या या कमाई पर कोई सीमा नहीं झेलनी होगी।

Ola ने इस पहल को “ड्राइवर ऑनरशिप” की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह न सिर्फ इकोनॉमिक सस्टेनेबिलिटी बढ़ाएगा बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को ज्यादा री-स्पॉन्सिव बनाएगा।