BCCI को बड़ा झटका, कोर्ट के फैसले से कोच्चि टस्कर्स को मिला इंसाफ - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

BCCI को बड़ा झटका, कोर्ट के फैसले से कोच्चि टस्कर्स को मिला इंसाफ



नई दिल्ली। IPL की पुरानी फ्रेंचाइज़ी कोच्चि टस्कर्स केरल के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोच्चि के पक्ष में फैसला सुनाते हुए BCCI को 538 करोड़ रुपये देने का आदेश बरकरार रखा है।

कोच्चि टस्कर्स ने 2011 में IPL में डेब्यू किया था, लेकिन उसी साल BCCI ने अनुबंध खत्म कर दिया। इसके बाद कानूनी लड़ाई शुरू हुई जो अब जाकर कोच्चि के पक्ष में खत्म हुई है।

जज ने साफ कहा कि कोर्ट मध्यस्थ न्यायाधिकरण के निष्कर्ष में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। इससे BCCI को तगड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और खेल प्रशासकों के अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।