नक्सली रणनीति का खौफनाक चेहरा: पूर्व साथी के परिवार पर हमला, बीजापुर में तीन की हत्या, दर्जनभर लापता - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

नक्सली रणनीति का खौफनाक चेहरा: पूर्व साथी के परिवार पर हमला, बीजापुर में तीन की हत्या, दर्जनभर लापता



बीजापुर। आत्मसमर्पित नक्सलियों को लेकर माओवादियों की रणनीति अब और उग्र होती जा रही है। बीजापुर के पेद्दाकोरमा गांव में मंगलवार को जिस तरह पूर्व नक्सली कमांडर दिनेश मोडियम के परिजनों को टारगेट कर तीन लोगों की हत्या की गई, वह नक्सलियों की भीतरू असुरक्षा और आक्रोश को उजागर करता है।

नक्सल नेता वेल्ला की अगुवाई में दर्जनों सशस्त्र माओवादी गांव में दाखिल हुए और योजनाबद्ध ढंग से हमला कर घटना को अंजाम दिया। सूत्र बताते हैं कि यह पूरी कार्रवाई एक चेतावनी थी – आत्मसमर्पण की राह पर चलने वालों को सबक सिखाने की।

इस ऑपरेशन के पीछे सुरक्षा तंत्र को भी गहराई से खंगालने की ज़रूरत है – क्योंकि ग्रामीण आज भी जंगलों में लापता हैं।