"तकनीकी संकट या लापरवाही? एयर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द, डीजीसीए ने लिया सख्त संज्ञान" - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

"तकनीकी संकट या लापरवाही? एयर इंडिया की 7 फ्लाइट रद्द, डीजीसीए ने लिया सख्त संज्ञान"



इंदौर। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी खामियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि महज़ एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया को 7 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं। इनमें दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, बेंगलुरु-लंदन जैसी प्रमुख रूट्स शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एयर इंडिया प्रबंधन को तलब किया है। तकनीकी खराबी की पुनरावृत्ति से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या एयर इंडिया अपने विमानों की नियमित जांच में कोताही बरत रही है?

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने टिकट रद्द कर अन्य एयरलाइंस की ओर रुख किया है। ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक, “हादसे के बाद से यात्रियों की एयर इंडिया पर भरोसा कमजोर हुआ है।”

यह मामला अब केवल तकनीकी समस्या का नहीं, बल्कि एक संस्थागत जवाबदेही का बनता जा रहा है। DGCA की निगरानी और एयर इंडिया की जवाबदेही तय करना अब ज़रूरी हो गया है।