"भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर होगा तिरुपति हवाई अड्डा, आध्यात्मिक आस्था की नई उड़ान" - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

"भगवान वेंकटेश्वर के नाम पर होगा तिरुपति हवाई अड्डा, आध्यात्मिक आस्था की नई उड़ान"



नई दिल्ली। देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक तिरुपति अब अपनी आध्यात्मिक पहचान को और भी सशक्त करता नजर आएगा। रेनिगुंटा हवाई अड्डे का नाम अब 'श्री वेंकटेश्वर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा' करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने यह जानकारी बुधवार को दी।

यह कदम न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि तिरुपति आने वाले श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक अनुभव भी देगा। श्री नायडू के अनुसार, हवाई अड्डे की डिज़ाइन भी तिरुमाला के दिव्य सौंदर्य और आध्यात्मिकता को प्रतिबिंबित करेगी।

इसके साथ ही टीटीडी द्वारा बेंगलुरु में श्रीवारी मंदिर स्थापित करने, 100 इलेक्ट्रिक बसों की योजना और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज का आधुनिकीकरण भी आध्यात्मिक-सामाजिक सेवा के नए युग की शुरुआत है।