राष्ट्रपति दौरे से पहले दिखा प्रशासनिक फुर्ती, क्या यह सजगता स्थायी बनेगी? - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राष्ट्रपति दौरे से पहले दिखा प्रशासनिक फुर्ती, क्या यह सजगता स्थायी बनेगी?



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा नज़दीक आते ही जिला प्रशासन की मशीनरी हरकत में आ गई है। कलेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर रेसीडेंसी तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा, आवास, भोजन, यातायात — हर पहलू की समीक्षा हुई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति के स्वागत में कोई कोर-कसर न रहे।

लेकिन बड़ा सवाल यह है — क्या यही तत्परता सामान्य दिनों में भी प्रशासन दिखाता है? क्या इंदौरवासियों की रोज़मर्रा की समस्याओं के लिए भी यही सजगता प्रशासन में होती?

राष्ट्रपति का दौरा शहर के लिए निश्चित ही गौरव का विषय है, पर इसे अवसर बनाकर स्थायी सुधारों की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए।