शीर्षक: जबलपुर में शराब माफियाओं की मनमानी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

शीर्षक: जबलपुर में शराब माफियाओं की मनमानी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब



रिपोर्ट:
शराब के नाम पर जबलपुर में लूट मची है। हर गली-मोहल्ले में शराब दुकानों पर एमआरपी से ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं, और ये सब कुछ हो रहा है सरकारी विभाग की चुप्पी और मिलीभगत से।
एडवोकेट दीपांशु साहू ने इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। याचिका में साफ कहा गया है कि शराब दुकानों पर न कोई रेट लिस्ट लगी होती है, न बिल दिया जाता है।

यहाँ तक कि शिकायत करने पर भी कार्रवाई की जगह शराब ठेकेदारों से "माफीनामा" लेकर मामले को दबा दिया जाता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में आबकारी आयुक्त, जिला कलेक्टर और अन्य जिम्मेदार अफसरों को नोटिस जारी किया है।

आखिर सवाल यही है – क्या जनता को लूटने वालों पर अब भी कार्रवाई होगी या सरकार यूं ही आंख मूंदे रहेगी?