मून लाइट कैफे में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मून लाइट कैफे में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

 शिकायत की गंभीरता पर कैफे की जांच

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मून लाइट कैफे की जांच करना शुरू कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कैफे की आड़ में गलत काम होते हैं। कैफे में छोटे-छोटे केबिन पर्दे की मदद से बनाए गए थे। जहां पर नशा और जिस्म फिरोशी चलती थी। पुलिस ने मूनलाइट कैफे के संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर, कैफे में लगे सारे पर्दे हटवा दिए हैं।

एसपी ने जिले के सभी कैफे से पर्दे हटाने का दिया आदेश

आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि महिला से रेप करने वाले मोहित पटेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र में 3 कैफे हैं, जिनमें पर्दे लगे हैं। सभी जगहों से पर्दे हटवाए जा रहे हैं और चेतावनी दी है कि अब पर्दे ना लगें। एसपी संपत उपाध्याय ने जिले भर में कैफे से पर्दे हटाने के निर्देश दिए हैं।