10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

थाना ओमती अंतर्गत चाकू से हमला कर युवती की हत्या करने वाला 10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में।



जबलपुर : थाना ओमती अंतर्गत चाकू से हमला कर युवती की हत्या करने वाला 10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बता दें की फरार आरोपी  गोलू उर्फ कुलदीप यादव पिता टिल्लू उर्फ स्व उदयभान यादव उम्र 37 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला ओमती में दिनांक 18-11-25 को उडिया मोहल्ले में कु मुस्कान यादव उर्फ मुंडी को पुरानी बुराई को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर  दिया था, जिससे उसके गर्दन, कंधे, चेहरे में चोट पहुंची थी, युवती को  उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल ले जाये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को ज्ञात हुआ कि घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


मेडिकल कालेज पहुंची पुलिस को ज्ञात हुआ कि  मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने चैक कर मुस्कान यादव उर्फ मुंडी को मृत घोषित कर दिया है,  मृतिका के पिता आनंद यादव उम्र 52 वर्ष निवासी राम मंदिर के पीछे उड़िया मोहल्ला ने बताया कि वह लोहे की सेंटिग लगाने का काम करता है उसके साथ घर में पत्नी किरण यादव, बेटी कु. मुस्कान यादव उर्फ मुंडी तथा गोद लिया हुआ लड़का अनंत यादव उर्फ कुकी रहते है बेटी मुस्कान उर्फ मुंडी खाना बनाने का काम करती थी घर के पास रहने वाला गोलू उर्फ कुलदीप यादव लगभग 3-4 माह पहले से उसकी बेटी मुस्कान से बात करने को कहकर मुस्कान को परेशान करता था इसी बात को लेकर गोलू उर्फ कुलदीप यादव उससे एवं उसके परिवार सें बुराई रखता था।


 एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अपराध क्रमांक 598/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी ओमती  राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीमों द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये तथा हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी,आरोपी के घटना कारित कर फरार होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय  द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गय था।

हत्या के फरार आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव के कहीं भागने की फिराक में मदन महल स्टेशन के पास होने की जानकारी लगने पर तत्काल टीम द्वारा दबिश देते हुये घेराबंदी कर आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव पिता टिल्लू उर्फ स्व उदयभान यादव उम्र 37 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला ओमती को पकडा गया, आरोपी से पूछताछ करते हुये घटना में प्रयुक्त चाईना चाकू, घटना के वक्त पहने हुए खून लगी जैकेट एवं टीशर्ट व मृतिका से छीना हुआ वीवो कंपनी का मोबाईल जप्त कर आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये दिनॉक 23-11-25 को  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।