नशे पर जबलपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 14.5 किलो गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार, दो स्कूटी भी जब्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

नशे पर जबलपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: 14.5 किलो गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार, दो स्कूटी भी जब्त

 

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.572 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार, एक विधि-विवादित बालक भी शामिल


MP- जबलपुर। नशा मुक्त मध्य प्रदेश अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलो 572 ग्राम गांजा के साथ एक विधि-विवादित बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7.28 लाख रुपये मूल्य का गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी भी जब्त की हैं।


पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना अधारताल पुलिस ने यह कार्रवाई की।


थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि कटनी-जबलपुर मार्ग पर करौंदा बायपास के पास दो संदिग्ध स्कूटियों पर सवार चार युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके बैग और बोरी से कुल 14.572 किलो गांजा बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिशांत सिंह परिहार (21), अंशुल राय (21), नवीन झारिया (21) तथा एक 17 वर्षीय विधि-विवादित बालक के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा सतना जिले के पवन बागरी से लाकर सिवनी में बिक्री के लिए पहुंचाया जा रहा था। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक मंडलोई, आरक्षक दुर्गेश दुबे, शशि प्रकाश एवं सुरजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।