34 से 42 साल की बेदाग सेवा को सलाम: जबलपुर पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

34 से 42 साल की बेदाग सेवा को सलाम: जबलपुर पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मान के साथ हुए सेवानिवृत्त






MP- जबलपुर वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था संभालने और जनता की सुरक्षा में जीवन का बड़ा हिस्सा समर्पित करने वाले जबलपुर पुलिस के 19 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोमवार को सम्मान और भावनाओं से भरे माहौल में विदाई दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा और अवकाश नगदीकरण से संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु वेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-4) अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक संतोष शुक्ला, हेमंत कुमार और रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सेवानिवृत्त होने वालों में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, कार्य. निरीक्षक श्री रमाकांत यादव पुलिस लाईन, कार्य. उप निरीक्षक श्री रामनारायण दाहिया थाना ग्वारीघाट, कार्य. उप निरीक्षक श्री राजकुमार तिवारी थाना तिलवारा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा यातयात थाना मालवीय चौक, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रकांत यातायात थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री गेंदालाल विश्वकर्मा थाना कटंगी, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री महेश प्रसाद पुलिस लाईन, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री मोह. अनीक यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री इसरार खान यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री ओबेरतुस टोप्पो थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह पुलिस लाईन, कार्य.सहायक उप निरीक्षक श्रीमति सरोज सेन थाना माढ़ोताल, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री जमुना प्रसाद प्रजापति जिला विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री रमाकांत दुबे थाना गोहलपुर, कार्य. प्रधान आरक्षक श्रीमति पुष्पा राजपूत महिला थाना, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री प्रवीण कुमार दुबे थाना गढ़ा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री कैलाश शंकर दुबे थाना खमरिया शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी के 34 से 42 वर्षों के लंबे, बेदाग और अनुकरणीय सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाकर जबलपुर पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।


समारोह में अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का अंत है, समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का नहीं। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जबलपुर पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी इस सम्मान समारोह के साक्षी बने। विशेष रूप से सेवानिवृत्त सीएसपी मधुर पटेरिया के बड़े भाई एवं पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक पटेरिया की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।


सम्मान, आत्मीयता और गौरव से भरे इस समारोह ने यह संदेश दिया कि वर्षों तक वर्दी की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मयोगियों का योगदान कभी भुलाया नहीं जाता।