जबलपुर। हिन्दू महाशक्ति संघ की जून माह की आवश्यक मासिक बैठक शनिवार, 21 जून 2026 को महादेव ट्रस्ट, हलवाई बादशाह मंदिर, गौरीघाट रोड, पॉलीपाथर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं।
बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे (पहलवान) की अध्यक्षता एवं संगठन के नेतृत्वकर्ता विमल चक्रवर्ती के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं—
- धर्मेंद्र दुबे – बादशाह प्रखंड अध्यक्ष
- संतोष विश्वकर्मा – प्रदेश विधि सलाहकार
- सुनील अवस्थी – प्रदेश प्रवक्ता
नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री जयमोहन ठाकुर, संभागीय उपाध्यक्ष दीपक रजक, नगर अध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष सोनू राजपूत, नर्मदा प्रखंड अध्यक्ष कमलेश यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष सूरज राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा राजनारायण चतुर्वेदी, अमन सिंह राजपूत, हिमांशु विश्वकर्मा, भुवन तिवारी, भोलाराम चौधरी, मुकेश प्रधान, रामलला दुबे, शिवकुमार केशरवानी, अरविंद प्रजापति, लकी शुक्ला, अमर प्रकाश, सागर पटेल, मीत सराठे, कार्तिक प्रधान, यश पटेल, विनोद कुमार शर्मा, हर्ष, राज केवट, राजा वर्मा, रवि सक्सेना, धनराज मालवीय, आर.डी. प्रजापति, अमन यादव एवं कौशल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में नेतृत्वकर्ता विमल चक्रवर्ती एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
