जबलपुर बिग ब्रेकिंग: बिजली विभाग के दो बड़े अधिकारी EOW के शिकंजे में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर बिग ब्रेकिंग: बिजली विभाग के दो बड़े अधिकारी EOW के शिकंजे में

आरोप है कि कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा ने 20 हजार रुपये और अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।


MP- जबलपुर :
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) प्रहलाद मर्सकोले और कार्यपालन यंत्री (सिविल) चंद्रशेखर मेहरा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार द्विवेदी ने EOW से शिकायत की थी कि कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के ग्राम बचैया में जूनियर इंजीनियर कार्यालय के निर्माण कार्य के 10 लाख रुपये के भुगतान के एवज में दोनों अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा ने 20 हजार रुपये और अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।


EOW की जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चंद्रशेखर मेहरा पहले ही 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था।


इसके बाद 29 जून को EOW ने जाल बिछाकर रामपुर स्थित अधीक्षण अभियंता (सिविल) सर्किल कार्यालय में कार्रवाई की। टीम ने प्रहलाद मर्सकोले को 10 हजार रुपये और चंद्रशेखर मेहरा को 15 हजार रुपये की रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।


दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।