NEET-2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत: ट्रैफिक जाम में फंसे तो तुरंत मिलेगी पुलिस मदद, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

NEET-2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत: ट्रैफिक जाम में फंसे तो तुरंत मिलेगी पुलिस मदद, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर


जबलपुर पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया है कि ट्रैफिक या वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


MP - जबलपुर |राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर पुलिस ने 21 जून 2026 को विशेष यातायात सहायता एवं प्रबंधन व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं जिले के सभी थाना पुलिस बल को प्रमुख मार्गों, परीक्षा केंद्रों तथा संवेदनशील चौराहों पर विशेष रूप से तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना तथा परीक्षा के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।


जबलपुर पुलिस ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए विशेष यातायात हेल्पलाइन नंबर 7049158826 जारी किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में ट्रैफिक जाम, मार्ग अवरोध, वाहन संबंधी समस्या अथवा अन्य किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित सहायता और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।


जबलपुर पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया है कि ट्रैफिक या वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

• पुलिस कंट्रोल रूम, जबलपुर (निरीक्षक मनीष राय)
मोबाइल: 98261 85759, 7049158826

• उप पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री बैजनाथ प्रजापति
मोबाइल: 94253 89328

• कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम, जबलपुर
दूरभाष: 0761-2624350

• डिप्टी कलेक्टर, श्री रघुवीर सिंह मरावी
मोबाइल: 9406759078

• तहसीलदार, सुश्री नीलिमा राजलवाल
मोबाइल: 9685054923