जबलपुर के रांझी क्षेत्र में हुए बहुचर्चित सिविल इंजीनियर क्लेरेंस एटकीन्स हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस नेल्सन उर्फ आशीष नेल्सन को पुलिस ने एक नाबालिग सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर ₹20,000 (क का इनाम घोषित कर रखा था और उसके पास से देशी पिस्टल, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
MP- जबलपुर |जबलपुर के चर्चित सिविल इंजीनियर क्लेरेन्स एटकीन्स हत्याकांड में रांझी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब ढाई माह से फरार ₹20 हजार के इनामी आरोपी और मामले के मुख्य साजिशकर्ता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को रांझी क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते क्लेरेन्स एटकीन्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी प्रिंस नेल्सन फरार हो गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन ने अपने बेटे प्रिंस नेल्सन और अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार तलाश के बाद पहले तेजबल उर्फ अरुण रैकवार, मोहित ठाकुर, प्रिंस नेल्सन और एक विधि-विवादित बालक को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य साजिशकर्ता भी पुलिस की गिरफ्त में है।
हत्या का कारण: यह पूरा विवाद रायपुर स्थित लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि से जुड़ा था, जिसकी कीमत करीब ₹1 करोड़ आंकी गई थी। क्लारेन्स ने इस जमीन के सौदे को लेकर कोर्ट में सिविल केस दायर किया था। बाबा नेल्सन इसमें मध्यस्थ (mediator) था और क्लारेन्स पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, जिसके मना करने पर इस हत्या की साजिश रची गई।
