लार्डगंज थाना क्षेत्र की घटना चर्चा का विषय, पुलिस और जनता के व्यवहार पर उठे सवाल?
जबलपुर के बल्देवबाग चौक पर गुरुवार रात मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चला रहे 18 वर्षीय भावेश रजक और लार्डगंज थाना पुलिस के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस युवक को खींचकर थाने ले गई, जिसका वीडियो वायरल है देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
MP- जबलपुर |शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मी द्वारा अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और न ही इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आया है।
घटना को लेकर शहर में चर्चा है कि यदि वाहन चेकिंग के दौरान नागरिकों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ है, तो इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास पर असर पड़ सकता है। कानून का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन संवाद की भाषा और व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
कानून विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी व्यक्ति ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी पक्ष के लिए उचित नहीं है।
अब लोगों की निगाह इस बात पर है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और क्या इस मामले में दोनों पक्षों का पक्ष सामने आता है।
सवाल जो लोग उठा रहे हैं
1 - क्या वाहन चेकिंग के दौरान शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए?
2 - क्या पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद का तरीका बेहतर होने की जरूरत है?
3 - वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी?
जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर गाली-गलौज होने लगी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में पुलिस युवक को खींचकर ले जा रही है फिर उसे बाल पकड़कर गाड़ी में बैठा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, एसपी के निर्देश पर लार्डगंज थाना पुलिस बल्देवबाग चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चला रहे 18 वर्षीय भावेश रजक, निवासी संगम कॉलोनी, को रोक लिया। उसकी बाइक का नंबर एमपी-20-एनएम-1332 है।
साइलेंसर हटाने को कहा तो बढ़ा विवाद
थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि पुलिस ने युवक से बाइक का मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने के लिए कहा। इसी बात पर उसकी पुलिसकर्मियों से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
युवक को थाने ले गई पुलिस
विवाद के बाद पुलिस ने युवक को बाल पकड़कर गाड़ी में बैठाया और लार्डगंज थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। बाद में उसके परिजनों को थाने बुलाया गया और समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और मॉडिफाइड साइलेंसर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
