पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हथियार ज्वालामुखी निवासी स्वयं चौबे ने बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
MP- जबलपुर। सिहोरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 देशी कट्टों और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु वेनिवाल एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया के मार्गदर्शन में थाना सिहोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।
थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार, 28 जुलाई को सूचना मिली थी कि भानू तिवारी (29 वर्ष), निवासी हडहा मोहल्ला, सिहोरा देशी कट्टे बेचने के लिए मामे दा ढाबा के पीछे पहुंचने वाला है। पुलिस ने सिलौड़ी रोड स्थित मुरूम खदान के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 4 देशी कट्टे और 2 कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार ज्वालामुखी निवासी स्वयं चौबे ने बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अमृतगिरी गोस्वामी, नीरज चौरसिया, संदीप कौरव और देवराज की सराहनीय भूमिका रही।

