दोस्ती के नाम पर बुलाया, शराब के पैसे नहीं मिले तो चाकू से किया हमला... जबलपुर के सदर में सनसनी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दोस्ती के नाम पर बुलाया, शराब के पैसे नहीं मिले तो चाकू से किया हमला... जबलपुर के सदर में सनसनी

जबलपुर: पेट्रोल खत्म हो गया' कहकर दोस्त को बुलाया, रुपये नहीं मिले तो चाकू से किया हमला


MP- जबलपुर शहर के सदर इलाके में दोस्ती के नाम पर बुलाकर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पहले युवक को "बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है" कहकर मौके पर बुलाया गया, फिर शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, झिरिया सदर निवासी 19 वर्षीय अनुराग रजक, जो सब्जी का व्यवसाय करता है, देर रात अपने दोस्त सिद्धांत खरे के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान परिचित शिवम ठाकुर ने सिद्धांत को फोन कर बताया कि उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है और ट्रैफिक जाम होटल के पास मुख्य सड़क पर आने को कहा।


दोनों जैसे ही मौके पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद शिवम ठाकुर और उसके साथियों ने शराब पीने के लिए 100-200 रुपये मांगे। अनुराग द्वारा पैसे देने से इनकार करते ही विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान शिवम ठाकुर ने चाकू निकालकर अनुराग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उसकी बाईं जांघ, पीठ और बाएं हाथ की अंगुली घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे सिद्धांत खरे को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और सभी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम ठाकुर एवं उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 118(1), 115(2), 119(1), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।