जबलपुर: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक पिस्टल-कारतूस सहित गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक पिस्टल-कारतूस सहित गिरफ्तार




अधारताल पुलिस की सतर्कता से टली संभावित वारदात। देर रात युवक को .32 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश में जुटी है।

MP- जबलपुर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधारताल क्षेत्र से एक युवक को देसी पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।


पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अधारताल पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर अधारताल तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने 20 वर्षीय श्रेयांश गुप्ता, निवासी शंकर नगर, सुहागी को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी कमर से .32 बोर की एक पिस्टल और लोवर की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार विक्की ठाकुर निवासी सुहागी से लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।