YouTube से सीखा चाइना चाकू' का धंधा! अजमेर से लाकर जबलपुर में बेच रहा था, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा, 49 खतरनाक चाकू जब्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

YouTube से सीखा चाइना चाकू' का धंधा! अजमेर से लाकर जबलपुर में बेच रहा था, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा, 49 खतरनाक चाकू जब्त

YouTube से सीखा हथियारों का धंधा : अजमेर से 'चाइना चाकू' खरीदकर जबलपुर में बेच रहा था युवक। क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 चाकू बरामद किए। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।



क्राइम ब्रांच, अधारताल, रांझी और पनागर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी के पास मिले 38 चाइना चाकू, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा।



जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच,अधारताल,रांझी और पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 चाइना चाकू जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल (22) निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास, गोरखपुर के कब्जे से 38 चाइना चाकू बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि YouTube के माध्यम से अजमेर के एक व्यक्ति से संपर्क किया और अजमेर रेलवे स्टेशन से 60 चाइना चाकू खरीदकर जबलपुर लाया, जिनमें से कुछ परिचितों को बेच चुका था।

अधारताल पुलिस ने अभिषेक कोल (22) निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर के कब्जे से 6 चाकू तथा आकाश उर्फ काला सिंह (21) निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर के पास से 2 चाकू बरामद किए।
रांझी थाना पुलिस ने साहिल केवट (19) निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे मड़ई रांझी तथा गगन रैकवार (25) निवासी मस्जिद के पीछे मड़ई रांझी को एक-एक चाइना चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं पनागर पुलिस ने मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन (18) निवासी मौलाना वार्ड, पनागर को एक चाइना चाकू के साथ गिरफ्तार किया।


सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अजमेर से जबलपुर तक अवैध चाकुओं की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और इन हथियारों की बिक्री किन-किन लोगों को की गई।

यदि जांच में यह नेटवर्क और बड़ा निकला, तो आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।