भूकंप से कांपा महाराष्ट्र: घरों से भागे सहमे लोग, जोरदार झटकों ने हिला दिया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भूकंप से कांपा महाराष्ट्र: घरों से भागे सहमे लोग, जोरदार झटकों ने हिला दिया

मुंबई। देश की धरती पर भूकंप के झटके देने वाली बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके रविवार शाम को महसूस किए गए हैं। झटकों से दहले महाराष्ट्र में भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। झटकों से डरे-सहमे लोग घरों से बाहर सड़कों पर भागने लगे। जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी सा माहौल छा गया। देश क्या दुनियाभर में भूकंप का झटके हर रोज आ रहे हैं। ऐसे में अब तो वैज्ञानिकों की चिंता का पुल टूटता जा रहा है। आखिर ये रोजाना के भूकंप किस बात का संकेत दे रहे हैं।

भूकंप से रात की नीदें भी गायब

अभी-अभी जोरदार झटकों से कांप उठे महाराष्ट्र के पालघर में हड़कंप मचा गया है। लोग अपने घरों में ताल लगाकर किसी तरह से घरों से भागने लगे थे। भूकंप से झटके चाहे धीरे भी हो, फिर भी लोगों में इतनी ज्यादा दहशत बनी हुई, कि वे काफी देर तक घरों में वापस नहीं आ रहे। बार-बार आ रहे भूकंप से वैज्ञानिकों की रात की नीदें भी गायब हो गई हैं।
इससे पहले यानी बीते दिन शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

दहशत से भरे लोग

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी में दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
आपको बता दें कि, इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में 6 अगस्त को भी सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई थी। फिलहाल दहशत से भरे लोग घंटों तक अपने घरों को नहीं गए थे।