1 हजार 827 व्यक्तियों से वसूला गया 1.49 लाख रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

1 हजार 827 व्यक्तियों से वसूला गया 1.49 लाख रुपये का जुर्माना



रोको टोको अभियान के तहत लोगों से 1 हजार 827 व्यक्तियों से वसूला गया 1.49 लाख रुपये का जुर्माना

जबलपुर|  रोको-टोको अभियान के तहत आज मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1 हजार 827 व्यक्तियों से 1 लाख 49 हजार 355 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 666 व्यक्तियों से 50 हजार 800 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 218 व्यक्तियों से 18 हजार 200 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 206 व्यक्तियों से 17 हजार 800 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 130 व्यक्तियों से 15 हजार 600  रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 125 व्यक्तियों से 10 हजार 150 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 180 व्यक्तियों से 17 हजार 250 रुपये एसडीएम शहपुरा द्वारा 77 व्यक्तियों से 6 हजार 400 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 130 व्यक्तियों से 7 हजार 500 रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 20 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, नगर पालिका   सिहोरा द्वारा 40 व्यक्तियों से 2 हजार 100 रुपये तथा नगर परिषद बरेला द्वारा 25 व्यक्तियों से 1 हजार 555 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है।