BREAKING JABALPUR जबलपुर RTO संतोष पाल पर EOW ने मारा छापा - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

BREAKING JABALPUR जबलपुर RTO संतोष पाल पर EOW ने मारा छापा


जबलपुर RTO संतोष पाल पर EOW ने मारा छापा



 

RTO की धमकी भरा वीडीयो हुआ था वायरल तभी से थे सुर्खियों मे देखें वीडियो 👇






जबलपुर RTO का प्रभार संभाल रहे एआरटीओ संतोष पाल जेल भेजने के तरीके बता रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऑटो ड्राइवर को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। ऑटो ड्राइवर को बोल रहे हैं कि मेरी खोपड़िया खराब मत करो, अब दिखे तो पुलिस की तरह 100 ग्राम गांजा गाड़ी में रखवा कर जेल भेज दूंगा,पुलिस जैसे चाकू रख जेल भेजती है, वैसे ही गांजा रखवा दूंगा।


नर्मदा नदी के सभी घाटों पर नौका संचालन पर लगा प्रतिबंधित घाटों से दूरी बनाये रखने की लोगों को लगातार दी जा रही सूचना




जबलपुर |जबलपुर RTO संतोष पाल पर आय से अधिक संपत्ति की खबर लगते ही EOW ने आरटीओ संतोष पाल के उखरी विजय नगर स्थिति घर पर छापा मारा, जबलपुर आरटीओ की लम्बे समय से शिकायत की जा रही थी, संतोष पाल ने अपने ऊंची पहुंच के चलते कई वर्ष से जबलपुर में पोस्टिंग थी, साथ ही इनकी पत्नी भी जबलपुर आरटीओ में पदस्थ थी। आरटीओ बिना ऊपरी पैसा लिए कोई काम नही करते थे। पति पत्नी की कार्य प्रणाली से सभी लोग परेशान थे। इनका विवादो से गहरा नाता रहा है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा निम्नलिखित संपत्ति अर्जित करना पाया गया















एक आवासीय भवन,पी.पी.कॉलोनी, ग्वारीघाट वार्ड, जबलपुर ( 1247 वर्ग फिट),एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड, जबलपुर (1150 वर्ग फिट), दो आवासीय भवन शताब्दीपुरम् एम.आर. -04 रोड, जबलपुर (10,000 वर्ग फिट), एक आवासीय भवन कस्तूरबा गांधी वार्ड, जबलपुर (570 वर्ग फिट), एक आवासीय भवन गढ़ा फाटक, जबलपुर (771 वर्ग फिट निर्माण),ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड, जबलपुर में फार्म हाउस (1.4 एकड़),कार आई – 20, एम.पी. 20 सीबी 5455, स्कार्पियो एम. पी. 20 एचए 8653 मोटर साइकिल पल्सर एम.पी.- 20 एन.एफ. 2888, मोटर साइकिल बुलट एम.पी-20 एमस जेड 5455


सर्च कार्यवाही में प्राप्त दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के द्वारा अर्जित संपत्ति एवं व्यय का आकलन किया जावेगा।


आरटीओ संतोष पाल के आय से 650 प्रतिशत अधिक खजाने के तिजोरी में अभी तक की जांच मे क्या क्या मिला है। 👇





सर्च कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई, जबलपुर एवं सागर की संयुक्त टीम उपुअ ए.व्ही.सिंह, निरीक्षक श्रीमति उमा नवल आर्य, स्वर्णजीत सिंह धामी,श्रीमति प्रेरणा पाण्डेय,सुश्री शशिकला मस्कुले,मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, उप निरीक्षक गोविंद सिंह यादव, चन्द्रजीत यादव, श्रीमति विशाखा तिवारी, सुश्री रोशनी सोनी एवं अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है। अभी कार्यवाही चल रही है।


कोर्ट ने EOW के पुलिस अधीक्षक को सभी तथ्यों की जांच करने के निर्देश दिए थे


जबलपुर में पदस्थ आरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल पर, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश अनूप कुमार त्रिपाठी की अदालत ने संतोष पाल और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप की जांच करने के आदेश दे दिए थे।



कोर्ट ने दिए थे ईओडब्ल्यू को जांच के आदेश


कोर्ट ने ईओडब्ल्यू एसपी को कहा था, कि वह 11 अगस्त 2022 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जबलपुर निवासी धीरज कुकरेजा और स्वप्निल सराफ ने परिवाद दायर कर दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाये थे ,परिवादियों की ओर से दलील दी गई थी कि प्रभारी आरटीओ और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जांच की जानी चाहिए,अपनी याचिका के साथ याचिकाकर्ताओं ने कई साक्ष्य भी पेश किए थे. कोर्ट ने तर्क सुनने के बाद ही संज्ञान की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, और अनावेदक यानी प्रभारी आरटीओ के पक्ष को भी सुना था. इन तमाम बातों का अवलोकन करने के बाद विशेष न्यायालय ने ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दे दिए थे।