मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद की शपथ

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने आज यहां पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सिन्हा को शपथ दिलायी। सिन्हा ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
इससे पूर्व मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने संबंधी राष्ट्रपति के आदेश को पढ़ कर सुनाया।
शपथ ग्रहण समारोह में चुनींदा अतिथि ही शामिल हुए। पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पांच अगस्त को पद से त्यागपत्र दिया था और कल उन्हें भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने कल सुबह मुर्मू के त्यागपत्र को स्वीकार किये जाने और सिन्हा को उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी।
घोषणा के बाद सिन्हा कल दोपहर श्रीनगर पहुंच गये थे और शपथ एवं कार्यभार ग्रहण करने से पहले कल दिनभर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और परिस्थितियों की जानकारी ली।