राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का कोरोना से निधन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का कोरोना से निधन

 


कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का गुरुवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

श्री गास्ती के परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। वह मणिपाल अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उपचार चल रहा था। वह कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।
श्री गास्ती का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 15 दिन से उपचार चल रहा था जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे।