OMG 5 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

OMG 5 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत देखें वीडियो


 चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद ग्रिल और लकड़ी का दरवाजा खोलकर बहनें तो बाहर निकल गईं लेकिन बच्चा दरवाजे और ग्रिल के बीच में फंस गया इतने में लिफ्ट चल दी और वो घिसटता चला गया

5 साल के बच्चे की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत।


                                                                                 
  •              
  • मुंबई : मुंबई के धारावी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली दर्द नाक घटना में 5 साल के एक बच्चे की लिफ्ट में फंस जाने से मौत हो गई बच्चा अपनी बहनों के साथ लिफ्ट से चौथी मंजिल पर अपने घर जा रहा था चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद ग्रिल और लकड़ी का दरवाजा खोलकर बहनें तो बाहर निकल गई लेकिन बच्चा दरवाजे और ग्रिल के बीच में ही फंस गया अचानक लिफ्ट चल दी और वो घिसटता चला गया देखते ही देखते बहनों के सामने बच्चे की मौत हो गई
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 साल का मोहम्मद हुजैफा सरफराज शेख अपनी सात साल और 3 साल की बहन के साथ सामान लेने गया था तीनों बच्चे घर लौटे तो उन्होंने चौथी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट ली, लिफ्ट में दरवाजे के बाद एक ग्रिल लगी हुई थी, चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद दोनों बहनें तो निकल गई लेकिन मोहम्मद हुजैफा ​​ग्रिल से बाहर तो निकल आया लेकिन दरवाजे से पीछे ही रह गया और इसी बीच लिफ्ट चल दी और बच्चा लिफ्ट में घिसटता चला गया।

    साहू नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह छोटे बच्चों को अकेले लिफ्ट में ना भेजें धारावी के पालवाड़ी के कोझी शेल्टर बिल्डिंग में हुई ये पूरी घटना सीसीटीवी लगे कैमरे में कैद हो गई ।


  •