weather: कही बारिश और तूफान का अलर्ट! जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का मिजाज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

weather: कही बारिश और तूफान का अलर्ट! जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का मिजाज



 देश के कई हिस्‍सों में ठंड का दौर जारी है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश और तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है वहीं हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

येलो अलर्ट जारी

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य के कई इलाकों में तूफान और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी 16,17 और 18 फरवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

IMD से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्‍ट्र के हिंगोली, नांदेड़, कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा, परभणी, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, नागपुर, वाशिम, वर्धा, यवतमाल में गरज के साथ हल्‍की से तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने 16 फरवरी के लिए हिंगोली और नांदेड़ जिले में बारिश और तूफान के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को परभणी, कोल्‍हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पुणे, बीड, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, धुले और जलगांव में 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना है। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। सिंह ने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान ऊना में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी उप्र में घना कोहरा

खबर के मुताबिक पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों पर घने कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग मुताबिक राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ़्फरनगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 16 फरवरी और 17 फरवरी को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय मौसम शुष्क रहने और कोहरे की संभावना है।