होशंगाबाद: हाइवे पर बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की मौके पर दर्दनाक मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

होशंगाबाद: हाइवे पर बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की मौके पर दर्दनाक मौत

 


होशंगाबाद, मध्यप्रदेश। प्रदेश में सड़क हादसों की घटनाएं जहां थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं आए दिन दर्दनाक हादसों की घटनाएं सामने आती जा रही है इस बीच ही आज मंगलवार दोपहर एक बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी जिस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा होशंगाबाद स्टेट हाइवे पर हरसूद के ग्राम बैडिया खाल के पास घटित हुआ है। जहां दोपहर 12 बजे भोपाल की ओर से यात्री बस खंडवा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस ने दूसरी तरफ से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर महिला समेत तीन लोग सवार थे। वही घटना के बाद बाइक में आग लग गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

इस संबंध में बताते चले कि, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया। हरसूद एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने बताया कि, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिए गए हैं। जिसकी शिनाख्त की जा रही है, ताकि शवों को परिजनों को सौंप सके।