IND v ENG : दूसरे टी20 मैच में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

IND v ENG : दूसरे टी20 मैच में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया



 भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दूसरे टी20 मैच के दौरान भारतीय टीम के बदलाव देखने के भी मिल सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे क्योंकि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में माहिर है।

वैदर रिपोर्ट

अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा और तापमान 37 डिग्री के आस-पास रहेगा।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे मैच में दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस के कारण बल्लेबाजी आसान हो सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम : केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड टीम : जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम क्यूरन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड।