International Women's Day 2021: पीएम मोदी बोले- महिलाओं की उपलब्धियों पर भारत को गर्व, पूरा देश कर रहा है नारीशक्ति को सलाम - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

International Women's Day 2021: पीएम मोदी बोले- महिलाओं की उपलब्धियों पर भारत को गर्व, पूरा देश कर रहा है नारीशक्ति को सलाम



 International Women's Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बोले कि हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! भारत को हमारे देश की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment) को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिलना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।

वहीं उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान किसी भी समाज के लिए सर्वोपरि होता है। इसी भावना का जश्न मनाने के लिए आज देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने महिलाओं को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस International Women Day) के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उस पर भारत गर्व करता है। हमारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं।

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं (Best wishes)। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बिरला ने कहा कि देश की महिलाओं ने अपने सामर्थ्य, आत्मविश्वास से देश का नाम पूरे विश्व में किया। देश का कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने नेतृत्व नहीं किया हो।