बढ़ सकती हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, ड्रग्स केस में NCB ने उठाया ये कदम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बढ़ सकती हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, ड्रग्स केस में NCB ने उठाया ये कदम

 


नई दिल्ली: ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मिली ज़मानत के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. NCB ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. इस पर गुरुवार यानि 18 मार्च को सुनवाई होगी.


बता दें कि एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. सुशांत का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था. इसके बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी गयी थी.


5 मार्च को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में मुंबई की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था. इसमें रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है.


चार्जशीट में एनसीबी ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत राजपूत को अपने घर पर मादक पदार्थ का सेवन करने की अनुमति दी और इसे खरीदने के लिए उन्हें रुपये भी दिए. इस तरह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में उन्होंने मदद की.