Roohi Box Office Collection Day 6 : फिल्म रूही ने अब तक की इतने करोड़ की कमाई, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Roohi Box Office Collection Day 6 : फिल्म रूही ने अब तक की इतने करोड़ की कमाई, जानिए अब तक का कुल कलेक्शन



 फिल्म रूही को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई के साथ वीकडेज में जबरदस्त रिस्पॉंस देखने को मिला. ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूही ने छठे दिन एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कमाई देखकर कहा जा रहा है कि सिनेमाघरों में फिल्म 20 करोड़ की कमाई कर लेगी.


ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रूही ने छठे दिन 1.26 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 15.19 करोड़ रुपये हो गई है. रूही की 6 दिनों की कमाई देखकर साफ है कि 20 करोड़ का आंकड़ा फिल्म जल्द ही छू लेगी.लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली चर्चित बॉलीवुड रिलीज फिल्म है. गुरुवार को 3.06 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़, रविवार को 3.38 करोड़ और सोमवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इस फिल्म को जगह-जगह काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था. लेकिन अगर महाराष्ट्र की बात करें तो कोरोना के केस का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है. अब कई राज्यों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल रहे हैं. जिसका असर भी फिल्म की कमाई पर पड़ा है. लेकिन फिर भी लॉकडाउन के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी अच्छी कमाई की है.

रूही फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव के अलावा वरूण शर्मा भी अहम किरदार में हैं. तीनो के अपने-अपने जबरदस्त फैंस है जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है. जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो ये दो लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती है. ये लोग आफ्जा नाम ही एक डरावनी रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हुए हैं. रूही के अंदर आफ्जा की आत्मा है जो हनीमून पर नई नवेली दुल्हन को अगवा करती है.