मुखबिर ने दी सूचना जिला बदर का आरोपी अपने घर के पास घूम रहा है पुलिस ने किया गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुखबिर ने दी सूचना जिला बदर का आरोपी अपने घर के पास घूम रहा है पुलिस ने किया गिरफ्तार


जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी कृष्णा उर्फ बाबू हासवानी अपने घर के पास घूम रहा है

जबलपुर | थाना प्रभारी घमापुर दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि थाना घमापुर  अन्तर्गत बाबू सिंधी उर्फ कृष्णा हासवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सिंधी गुरूद्वारे के पास घमापुर का अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार कृष्णा हासवानी की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा दिनाॅक 26-02-21 को कृष्णा उर्फ बाबू हासवानी को जिला जबलपुर एवं  जिला जबलपुर के सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से 6 माह के लिये जिला बदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली भी करा दी गयी थी ।

दिनाॅक 2-4-2020 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी कृष्णा उर्फ बाबू हासवानी अपने घर के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये कृष्णा उर्फ बाबू हासवानी को पकड़ा गया, जिला बदर के आदेश का उल्लंधन करना पाया जाने पर कृष्णा उर्फ बाबू हासवानी के विरूद्ध धारा 188 भादवि एंव 14, 15 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।