भाजपा की दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का कोरोना से निधन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा की दिल्ली प्रदेश सचिव संतोष गोयल का कोरोना से निधन




नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की सचिव संतोष गोयल का रविवार को निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमण के कारण उनका निधन बताया जाता है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। आदेश गुप्ता ने उनके निधन पर जारी संदेश में कहा, "दिल्ली भाजपा की मंत्री संतोष गोयल के कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। महामारी के दौरान उनके द्वारा जनता के लिए किए गए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"
भाजपा के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता ने कहा, "कल तक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर में कार्य करने वाली प्रदेश मंत्री बहन संतोष गोयल की कोरोना संक्रिमत होने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, शोकाकुल हूं।"