जम्मू कश्मीर के डोडा में महसूस हुए भूकंप के झटके, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जम्मू कश्मीर के डोडा में महसूस हुए भूकंप के झटके, डर के मारे घरों से बाहर भागे लोग



श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इलाके में दोपहर तीन बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता दर्ज की गई है. यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की तरफ से दी गई है. झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि बीते दिन देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.4 दर्ज की गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की तरफ से बताया गया था कि भूकंप के झटके रात 9:54 बजे आए थे. भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण लोगों को धरती कांपने का अधिक अहसास नहीं हुआ.